राज्य निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक प्राधिकरण है।
संविधान के भाग : भाग (9) 243ट तथा भाग (9क) 243य क में
भारतीय संविधान में मूल रूप से नहीं था
संविधान (73वां संशोधन) अधिनियम, 1992 के
तहत इसकी व्यवस्था की गई है,
अनु. 243 K एवं 243ZA के तहत क्रमशः पंचायतों
एवं नगरपालिकाओं (अर्थात स्थानीय निकायों) का चुनाव राज्य निर्वाचन आयोगों द्वारा कराया जाता है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति :-
उस राज्य की राज्यपाल द्वारा नियुक्ति की जाती हैI
राज्य निर्वाचन आयुक्त के कृत्य (कार्य) :-
नगरपालिका के लिए निर्वाचन करवाना।
पंचायतों के लिए निर्वाचन करवाना।
राज्य निर्वाचन आयोग की पदावधि वह अर्हता :-
* संविधान में प्रावधान है कि राज्य निर्वाचन आयोग में एक राज्य
निर्वाचन आयुक्त होगा तथा संविधान में इस बात का उल्लेख नहीं किया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग की पदावधि कितनी है।
* संविधान में राज्य निर्वाचन आयुक्त की अर्हता का निर्धारित नहीं की गयी हैं।
* राज्य निर्वाचन आयुक्त बनने के लिए किसी न्यूनतम आयु का प्रावधान नहीं देखने को नही मिलता है।
-------------------------------------------------------------------
महत्वपूर्ण प्रश्न :-
1. निम्न में से कौन-सा चुनाव भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा संपादित नहीं किया
जाता?
(a) लोक सभा का
(b) राज्य सभा का
(c) राष्ट्रपति का
(d) स्थानीय निकायों का
उत्तर-(d)
संसद, राज्य विधानमंडलों तथा राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति का चुनाव संविधान के अनु0 324 के तहत
निर्वाचन आयोग द्वारा संपादित किया जाता है, जबकि अनु. 243 K एवं 243ZA के तहत क्रमशः पंचायतों
एवंनगरपालिकाओ ं (अर्थात स्थानीय निकायों) का चुनाव राज्य निर्वाचन आयोगों द्वारा कराया जाता है।
2. निम्निलखित वक्तव्यों पर विचार कीजिए और नीचे दिए कू ट से सही उत्तर चुिनए-
कथन (A) राज्य निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक प्राधिकरण है।
कारण (R) स्थानीय निकायों के निर्वाचन पर भारत के निर्वाचन आयोग का निरीक्षण रहता है।
कू ट:
(a) (A) और (R) दोनों सही हैतथा (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है
(b) (A) और (R) दोनों सही हैकिंतु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) गलत है, किंतु (R) सही है।
(d) (A) सही है, किंतु (R) गलत है।
उत्तर-(d)
राज्य निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक प्राधिकरण है। संविधान (73वां संशोधन) अधिनियम, 1992 के
तहत इसकी व्यवस्था की गई है, वहीं राज्यों मेंपंचायतों तथा शहरी निकायों के चुनावों मेंभारत के
निर्वाचन आयोग की कोई भूमिका नहीं होती है।
3. राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है -
(a) 15 जनवरी को
(b) 25 जनवरी को
(c) 15 फरवरी को
(d) 25 फरवरी को
उत्तर-(b)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें