सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बहावी आंदोलन 1820 से 1870

बहावी आंदोलन

1820 से 1870 के बीच हुआ हुआ

आंदोलन क्षेत्र - पंजाब और बंगाल 

आंदोलन के संस्थापक - सैयद अहमद बरेलवी थे। जिन पर अब्दुल वहाब का प्रभाव था तथा संत शाह वली उल्ला का महत्वपूर्ण प्रभाव नजर आता है।

आंदोलन का उद्देश्य -

धार्मिक उद्देश्य - आंदोलन का उद्देश्य इस्लाम धर्म में सुधार करना था अर्थात इस्लाम धर्म की बुराइयों को समाप्त कर मूल रूप में इस्लाम की स्थापना करना चाहते थे।
राजनीतिक उद्देश्य - भारत दारुल हर्ब( काफिरों का देश ) है इसे इस्लाम हब ( इस्लाम देश ) में बदलना है।

बंगाल तथा पंजाब से क्रमशः सिक्ख और अंग्रेजों का शासन निकाल फेंक मुसलमानों का शासन स्थापित करना चाहते थे।

सैयद अहमद बरेलवी 1820 के बाद रुहेलखंड क्षेत्र में अपने विचारधारा का प्रचार प्रसार करने लगे।

पटना में केंद्र स्थापित किया तथा कार्यकारी कार्यालय सीथना ( वर्तमान खैबर पख्तून ) बनाया गया जिसका संचालन पटना से होगा।

1830 में पेशावर पर कब्जा कर लिया गया इस समय पेशावर के शासक राजा रणजीत सिंह थे।

1831 में सैयद अहमद बरेलवी का सामना रणजीत सिंह की सीना से बालाकोट में हुआ जिसे बालाकोट युद्ध के नाम से जाना जाता है इस युद्ध में 1831 सैयद अहमद बरेलवी की मृत्यु हो गई।

बंगाल क्षेत्र में

बंगाल में आंदोलन का नेतृत्व टीतू मीर ने संभाला जो सैयद अहमद बरेली से प्रभावित थे किसानों को एकत्र कर जमीदारों व अंग्रेजो के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए कहा।

1831 में टीतू मीर मृत्यु हो गई।
नेतृत्व पटना से प्रारंभ हुआ जिसका नेतृत्व विलायत अली ने किया विलायत अली की मृत्यु 1852 में हुई जिसके बाद इनायत अली ने नेतृत्व संभाला।

__________________________________________
महत्वपूर्ण प्रश्न :-

1.उन्नीसवीं शताब्दी के दौरान होने वाले "बहावी आंदोलन" का मुख्य केंद्र था-
(a) लाहौर
(b) पटना
(c) अमृतसर
(d) पुणे
उत्तर-(b)
अंग्रेजी प्रभुसत्ता को सबसे सुनियोजित तथा गंभीर चुनौती वहाबी आंदोलन से मिली, जो 19वीं शताब्दी के
तीसरे दशक से सातवें दशक तक चलता रहा। रायबरेली के सैयद अहमद बरेलवी भारत में इस आंदोलन
के प्रवर्तक थे। वह अरब के अब्दुल वहाब से प्रभावित हुए, परंतु अधिक प्रभाव दिल्ली के एक संत शाह
वलीउल्लाह का था। सैयद अहमद बरेलवी की महत्वाकांक्षा पंजाब में सिक्खों और बंगाल में अंग्रेजों को
अपदस्थ करके भारत में मुस्लिम सत्ता को  पुनर्स्थापित करना था।
सैयद अहमद बरेलवी के प्रयत्नों से इस आंदोलन की विचारधारा शीघ्र ही काबुल, उत्तर-पश्चिमी सीमा
प्रांत, बंगाल, बिहार, मध्य प्रांत आदि में फैल गई। कुछ समय के लिए इन्हों ने 1830 ई. में पेशावर पर
कब्जा कर लिया और अपने नाम के सिक्के ढलवाए, किंतु अगले ही वर्ष वह बालाकोट की लड़ाई में मारे
गए। सैयद अहमद बरेलवी की मृत्यु के बाद पटना इस आंदोलन का केंद्र बना। इस अवधि में आंदोलन का
नेतृत्व मौलवी कासिम, विलायत अली, इनायत अली, अहमदुल्ला आदि ने किया। पटना के अतिरिक्त
हैदराबाद, मद्रास, बंगाल, यूपी. तथा बंबई में भी इस आंदोलन की शाखाएं स्थापित की गई। 1857 के
विद्रोह में वहाबियों ने अंग्रेज विरोधी भावनाओ ंके प्रसार में बहुत योगदान दिया था।

2.वहाबी आंदोलन को किसने संगठित किया?
(a) अब्दुल वहाब
(b) शाह वलीउल्लाह
(c) सैयद अहमद बरेलवी
(d) बिरसा मुंडा
उत्तर (c) सैयद अहमद बरेलवी

3. सैयद अहमद बरेलवी की मृत्यु हु ई- 
(a) वर्ष 1831 में
(b) वर्ष 1826 में
(c) वर्ष 1852 में
(d) वर्ष 1857 में
उत्तर-(A)
वर्ष 1831 में।

4. वहाबी आंदोलन से संबंधित निम्निलखित कथनों पर विचार कर सत्य कथन का चयन कीजिए-
1. वहाबी आंदोलन का धार्मिक उद्देश्य मूल इस्लाम की स्थापना था।
2. वहाबी आंदोलन का राजनीतिक उद्देश्य पंजाब से अंग्रेजों का शासन समाप्त कर मुसलमानों का शासन स्थापित करना था।
3. वहाबी आंदोलन ने पृथकतावादी विचार को बढ़ावा दिया।
उपर्युक्त कथनों के आधार पर उत्तर चुनिए ?
(a) 1,2 तथा 3
(b) 2 तथा 3
(c) 1 तथा 2
(d) 1 तथा 3
उत्तर-(D)
वहाबी आंदोलन का धार्मिक उद्देश्य मूल इस्लाम की स्थापना था। वहाबी आंदोलन का राजनीतिक उद्देश्य
पंजाब से सिखों का शासन समाप्त कर मुसलमानों का शासन स्थापित करना था।वहाबी आंदोलन ने
पृथकतावादी विचार को बढ़ावा दिया।

5. “तीतूमीर का आंदोलन” से संबंधित निम्निलखित कथनों पर विचार कर सत्य कथन का चयन कीजिए-
1. तीतूमीर पर सैयद अहमद बरेलवी का प्रभाव था।
2. तीतूमीर का राजनीतिक उद्देश्य बंगाल से अंग्रेजों का शासन समाप्त कर मुसलमानों का शासन स्थापित करना था।
3. तीतूमीर के आंदोलन ने कृषकों को जागरूक किया।
उपर्युक्त कथनों के आधार पर उत्तर चुनिए ?
(a) 1,2 तथा 3
(b) 2 तथा 3
(c) 1 तथा 2
(d) 1 तथा 3
उत्तर-(A)
तीतूमीर पर सैयद अहमद बरेलवी का प्रभाव था।तीतूमीर का राजनीतिक उद्देश्य बंगाल से अंग्रेजों का
शासन समाप्त कर मुसलमानों का शासन स्थापित करना था।तीतूमीर के आंदोलन ने कृषकों को
जागरूक किया।

6. तीतूमीर के आंदोलन का क्षेत्र था-
(a) पंजाब
(b) दक्षिण भारत
(c) बंगाल
(d) महाराष्ट्र
उत्तर-(C)
बंगाल ।

7. तीतूमीर की मृत्यु हु ई- 
(a) वर्ष 1831 में
(b) वर्ष 1826 में
(c) वर्ष 1852 में
(d) वर्ष 1857 में
उत्तर-(A)
वर्ष 1831 में।

By:- lbsnaa jeet 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खिलजी वंश

कैकूबाद कैकूबाद तुर्क वंश का दिल्ली का सुलतान था। वह गयासुद्दीन बलबन का पौत्र था जो उसकी मृत्यु के पश्चात् 1286 ई. में 18 वर्ष की अवस्था में दिल्ली का सुलतान बना। विलासी होने के कारण वह शीघ्र ही दरबार के षड्यंत्रों का शिकार हुआ। 1288 ई. में जलालुद्दीन खिलजी ने उसकी हत्या कर गद्दी पर अधिकार कर लिया। खिलजी वंश(1290 ई.- 1320 ई.) : इतिहासकार ‘निज़ामुद्दीन अहमद’ ने ख़िलजी को चंगेज़ ख़ाँ का दामाद और कुलीन ख़ाँ का वंशज, ‘बरनी’ ने उसे तुर्कों से अलग एवं ‘फ़खरुद्दीन’ ने ख़िलजियों को तुर्कों की 64 जातियों में से एक बताया है। फ़खरुद्दीन के मत का अधिकांश विद्वानों ने समर्थन किया है। ‘फरुखदीन लिखित “तारीख-ए-फखरूदीन मुबारकशाही’ के अनुसार खिलजी वंश के सुल्तानों के पूर्वज तुर्की थे। अफगानिस्तान के हेलमन्द नदी की घाटी के प्रदेश को ‘खलजी’ के नाम से पुकारा जाता था। जो जातियां उस प्रदेश में बस गई उन्हें खलजी पुकारा जाने लगा। जलालुद्दीन के वंशज 200 वर्षों से भी अधिक उस प्रदेश में रहे उनके रहन सहन, रीति-रिवाज अफगानों की भांति हो गये और भारत में उन्हें अफगान समझा जाने लगा परन्तु खिलजी वंश...

उलगुलान विद्रोह 1899 से 1900

उलगुलान विद्रोह अथवा  बिरसा मुंडा उलगुलान विद्रोह 1899 से 1900 के बीच हुआ। नेतृत्व करता बिरसा मुंडा क्षेत्र - छोटा नागपुर (झारखंड - रांची खूंटी) पृष्ठभूमि  अंग्रेजों ने अंग्रेजों ने मुंडाओं की सूट कटिंग व्यवस्था को समाप्त कर जमीदारी व्यवस्था लागू कर दिया कर की दरें अधिक होने के कारण  मुंडाओं ने ईसाई मिशनरी से सहायता मांगी परंतु परंतु उन्हें धर्म परिवर्तन करने को कहा गया धर्म परिवर्तन करने के बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ। 1895 में बिरसा मुंडा ने ईश्वर के दर्शन का दावा किया तथा 1895 में बिरसायित संप्रदाय की स्थापना की। 1895 में बिरसा मुंडा को गिरफ्तार कर 2 वर्ष की सजा दी गई। 1898 में जेल से रिहा होने के बाद 1899 में 6- 7 हजार मुंडाओं ने दीकू और अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह कर दिया। 3 मार्च उन्नीस सौ को बिरसा मुंडा को गिरफ्तार कर उलगुलान विद्रोह का अंग्रेजों द्वारा दमन कर दिया गया 9 जून उन्नीस सौ को बिरसा मुंडा की मृत्यु हो गई। विद्रोह का लाभ छोटा नागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908 लागू किया गया (१) खूट खटी व्यवस्था को स्वीकार आ गया। (२) आदिवासी भूमिका स्थानांतरण गैर आदिवासी ...

लसोड़िया आंदोलन

लसोड़िया आंदोलन लसोड़िया आंदोलन” का क्षेत्र :- राजस्थान नेतृत्व करता :- (1).गोविंद गिरि, (2)सुर्जी भगत 19वीं सदी के उत्तरार्ध में सुर्जी भगत एवं गोविंद गिरि नामक समाज सुधारकों ने राजस्थान की मेवाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही, पाली इत्यादि रियासतों में बसी भील जनजाति में सामाजिक सुधारों के प्रयास किए। गोविंद गिरि ने भीलों को संगठित करने के उद्देश्य से 1883 ई . में ‘सम्प सभा' की स्थापना की थी। गोविंद गिरि को लसोड़िया आंदोलन का प्रवर्तक माना जाता है। “मानगढ़ नरसंहार :- मानगढ़ नरसंहार की घटना राजस्थान से संबंधित है। मानगढ़ नरसंहार 17 नवम्बर वर्ष 1913 का है।मानगढ़ नरसंहार मै भील जनजाति के लगभग 1500 से अधिक लोग मारे गए थे इसे आदिवासी जलियाँवाला के नाम से जाना जाता है।  __________________________________________ महत्वपूर्ण प्रश्न :-   1. मेवाड़, बागड़ और पास के क्षेत्रों के भीलों में सामाजिक सुधार के िलए 'लसोड़िया आंदोलन' का सूत्रपात किसने किया? (a) भागीरथ माँझी (b) गोविंद गिरि (c) सिदो मूर्मू (d) सुरेंद्र साई उत्तर (b) गोविंद गिरि 2. “लसोड़िया आंदोलन” का क्षेत्र था - (...