सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

NCERT Geography 11th class chapter 1 – भारत की स्थिति (INDIA – LOCATION)

NCERT Geography 11th class Chapter 1 –

 भारत की स्थिति (INDIA –LOCATION)

कर्क रेखा भारत देश के मध्य से होकर गुजरती है। अतः भारत का दक्षिणी हिस्सा उष्णकटिबंध में और उत्तरी हिस्सा उपोष्ण कटिबंध या कोष्ण शीतोष्ण कटिबंध में स्थित है। भारत के अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार की गणना करें तो यह लगभग 30º है। हमारे देश के सबसे पूर्वी व सबसे पश्चिमी भागों के समय में लगभग 2 घंटे का अंतर है। इसका कारण है कि हमारे देश का पूर्व-पश्चिम विस्तार अधिक है जो गणना करने पर लगभग 30º (68º7’ पूर्व से 97º25’ पूर्व तक) है।





भारतीय मानक समय ग्रीनविच माध्य समय से 5 घंटे 30 मिनट आगे है तथा 82º30' पूर्व याम्योत्तर को भारत का मानक याम्योत्तर माना गया है।

ग्रीनविच मीन टाइम का अभिप्राय उस समय से है, जो ग्रेट ब्रिटेन का मानक समय है।
इंग्लैंड के निकट शून्य देशान्तर पर स्थित 'ग्रीनविच' नामक स्थान से गुजरने वाली काल्पनिक रेखा को 'प्राइम मैरिडियन' या 'शून्य देशान्तर' कहते हैं। इसी देशान्तर रेखा के समय को सभी देश मानक समय मानते हैं। यह ग्रेट ब्रिटेन का मानक समय है, जिसे 'ग्रीनविच मीन टाइम' कहते हैं।

विभिन्न देशों की समय पद्धतियों में आपसी
 सम्बन्ध दर्शाने के लिए ‘मानक समय पद्धति’ 
प्रारम्भ की गयी है। इस प्रयोजन के लिए सम्पूर्ण
 पृथ्वी को 24 देशान्तर क्षेत्रों में बाँटा गया है। प्रत्येक
 ‘जोन’ 15° के बराबर निर्धारित किया गया है। 
12वें जोन को 180वें याम्योत्तर रेखा यानी ‘अन्तर्राष्ट्रीय 
तिथि रेखा’ से बाँटा गया है। 180° देशान्तर को 1884 ई. में वाशिंगटन सभा में ‘अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा’ माना
 गया है।‌ यह प्रशान्त महासागर के उत्तर-दक्षिण तक
 फैली एक टेढ़ी-मेढ़ी रेखा है। यदि 0° से पूर्व को 
180° देशान्तर पार करें, तो 12 घंटे जोड़ने होंगे। इसी 
प्रकार 0° देशान्तर से पश्चिम को 180° देशान्तर पार करें, तो 12 घंटे घटाने पड़ेंगे।


भारत में गुजरात राज्य की तट रेखा 
सबसे लंबी है। गुजरात की तटीय लंबाई 
1214 किमी है, जिसमें 16 तटीय जिले 
शामिल हैं।

क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे 
बड़ा राज्य राजस्थान है, जबकि
सबसे छोटा राज्य गोवा है।

चीन की सीमा को स्पर्श
जम्मू और कश्मीर राज्य के पुनर्गठन के
 बाद चीन की सीमा को स्पर्श‌करने वाले 
भारतीय राज्य हैं- केन्द्र शासित प्रदेश 
लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, 
सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश।

नेपाल
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम 
बंगाल और सिक्किम राज्य की सीमाएँ
नेपाल देश को छूती है।

पाकिस्तान
लद्दाख
जम्मू कश्मीर
पंजाब
राजस्थान
गुजरात

बांग्लादेश
पश्चिम बंगाल 
असम
मेघालय
त्रिपुरा
मिजोरम

भूटान
सिक्किम 
पश्चिम बंगाल
असम
अरुणाचल प्रदेश

म्यांमार
अरुणाचल प्रदेश
नागालैंड
मणिपुर
मिजोरम


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहावी आंदोलन 1820 से 1870

बहावी आंदोलन 1820 से 1870 के बीच हुआ हुआ आंदोलन क्षेत्र - पंजाब और बंगाल  आंदोलन के संस्थापक - सैयद अहमद बरेलवी थे। जिन पर अब्दुल वहाब का प्रभाव था तथा संत शाह वली उल्ला का महत्वपूर्ण प्रभाव नजर आता है। आंदोलन का उद्देश्य - धार्मिक उद्देश्य - आंदोलन का उद्देश्य इस्लाम धर्म में सुधार करना था अर्थात इस्लाम धर्म की बुराइयों को समाप्त कर मूल रूप में इस्लाम की स्थापना करना चाहते थे। राजनीतिक उद्देश्य - भारत दारुल हर्ब( काफिरों का देश ) है इसे इस्लाम हब ( इस्लाम देश ) में बदलना है। बंगाल तथा पंजाब से क्रमशः सिक्ख और अंग्रेजों का शासन निकाल फेंक मुसलमानों का शासन स्थापित करना चाहते थे। सैयद अहमद बरेलवी 1820 के बाद रुहेलखंड क्षेत्र में अपने विचारधारा का प्रचार प्रसार करने लगे। पटना में केंद्र स्थापित किया तथा कार्यकारी कार्यालय सीथना ( वर्तमान खैबर पख्तून ) बनाया गया जिसका संचालन पटना से होगा। 1830 में पेशावर पर कब्जा कर लिया गया इस समय पेशावर के शासक राजा रणजीत सिंह थे। 1831 में सैयद अहमद बरेलवी का सामना रणजीत सिंह की सीना से बालाकोट में हुआ जिसे बालाकोट युद्ध के नाम से जा...

लसोड़िया आंदोलन

लसोड़िया आंदोलन लसोड़िया आंदोलन” का क्षेत्र :- राजस्थान नेतृत्व करता :- (1).गोविंद गिरि, (2)सुर्जी भगत 19वीं सदी के उत्तरार्ध में सुर्जी भगत एवं गोविंद गिरि नामक समाज सुधारकों ने राजस्थान की मेवाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही, पाली इत्यादि रियासतों में बसी भील जनजाति में सामाजिक सुधारों के प्रयास किए। गोविंद गिरि ने भीलों को संगठित करने के उद्देश्य से 1883 ई . में ‘सम्प सभा' की स्थापना की थी। गोविंद गिरि को लसोड़िया आंदोलन का प्रवर्तक माना जाता है। “मानगढ़ नरसंहार :- मानगढ़ नरसंहार की घटना राजस्थान से संबंधित है। मानगढ़ नरसंहार 17 नवम्बर वर्ष 1913 का है।मानगढ़ नरसंहार मै भील जनजाति के लगभग 1500 से अधिक लोग मारे गए थे इसे आदिवासी जलियाँवाला के नाम से जाना जाता है।  __________________________________________ महत्वपूर्ण प्रश्न :-   1. मेवाड़, बागड़ और पास के क्षेत्रों के भीलों में सामाजिक सुधार के िलए 'लसोड़िया आंदोलन' का सूत्रपात किसने किया? (a) भागीरथ माँझी (b) गोविंद गिरि (c) सिदो मूर्मू (d) सुरेंद्र साई उत्तर (b) गोविंद गिरि 2. “लसोड़िया आंदोलन” का क्षेत्र था - (...

खिलजी वंश

कैकूबाद कैकूबाद तुर्क वंश का दिल्ली का सुलतान था। वह गयासुद्दीन बलबन का पौत्र था जो उसकी मृत्यु के पश्चात् 1286 ई. में 18 वर्ष की अवस्था में दिल्ली का सुलतान बना। विलासी होने के कारण वह शीघ्र ही दरबार के षड्यंत्रों का शिकार हुआ। 1288 ई. में जलालुद्दीन खिलजी ने उसकी हत्या कर गद्दी पर अधिकार कर लिया। खिलजी वंश(1290 ई.- 1320 ई.) : इतिहासकार ‘निज़ामुद्दीन अहमद’ ने ख़िलजी को चंगेज़ ख़ाँ का दामाद और कुलीन ख़ाँ का वंशज, ‘बरनी’ ने उसे तुर्कों से अलग एवं ‘फ़खरुद्दीन’ ने ख़िलजियों को तुर्कों की 64 जातियों में से एक बताया है। फ़खरुद्दीन के मत का अधिकांश विद्वानों ने समर्थन किया है। ‘फरुखदीन लिखित “तारीख-ए-फखरूदीन मुबारकशाही’ के अनुसार खिलजी वंश के सुल्तानों के पूर्वज तुर्की थे। अफगानिस्तान के हेलमन्द नदी की घाटी के प्रदेश को ‘खलजी’ के नाम से पुकारा जाता था। जो जातियां उस प्रदेश में बस गई उन्हें खलजी पुकारा जाने लगा। जलालुद्दीन के वंशज 200 वर्षों से भी अधिक उस प्रदेश में रहे उनके रहन सहन, रीति-रिवाज अफगानों की भांति हो गये और भारत में उन्हें अफगान समझा जाने लगा परन्तु खिलजी वंश...